पश्चिम बंगाल
17 Jul, 2026

पश्चिम बंगाल दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, सीमा सुरक्षा और विकास की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय बंगाल दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों और महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करेंगे।

सिलीगुड़ी, 17 जुलाई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। 19 जुलाई तक चलने वाले इस प्रवास के दौरान वे सीमा सुरक्षा, राज्य की कानून-व्यवस्था, नए आपराधिक कानूनों के अमल और विभिन्न विकास कार्यों की बारीकी से समीक्षा करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन, वे सिलीगुड़ी स्थित जुमागाछ सीमा चौकी का दौरा करेंगे। यहाँ वे भारत-बांग्लादेश सीमा पर मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से संवाद कर सुरक्षा तंत्र का जायजा लेंगे। इस दौरान कई आधारभूत परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी तय है।

गृह मंत्री एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें तस्करी रोकने और घुसपैठ पर प्रभावी नियंत्रण जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही, वे देश में लागू हुए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा कर प्रशासनिक तैयारियों को परखेंगे।

अंतिम दिन कोलकाता में शाह कानून-व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही कई सांस्कृतिक और विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। वे नेशनल लाइब्रेरी में ‘म्यूजियम ऑफ वर्ड्स’ का उद्घाटन करेंगे और अमूल डेयरी प्लांट की आधारशिला रखेंगे,जिससे राज्य में रोजगार और डेयरी सेक्टर को बड़ी गति मिलने की उम्मीद है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़