असम
17 Jul, 2026

असम: सेवा नियमों के उल्लंघन पर एसीएस अधिकारी अरूप चक्रवर्ती बर्खास्त

असम सरकार ने ड्यूटी के दौरान शराब पीने और बार-बार गैरहाजिर रहने के आरोपों में एसीएस अधिकारी अरूप कुमार चक्रवर्ती को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

गुवाहाटी, 17 जुलाई।

असम सरकार ने सेवा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले असम सिविल सेवा (एसीएस) अधिकारी अरूप कुमार चक्रवर्ती पर बड़ी गाज गिराई है। विभागीय जांच में गंभीर अनियमितताएं और अनुशासनहीनता के आरोप सही पाए जाने के बाद सरकार ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है। राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

आदेश के अनुसार, अधिकारी पर ड्यूटी के दौरान शराब के सेवन करने का गंभीर आरोप है, जो सरकारी आचरण नियमों का सीधा उल्लंघन है। इसके अलावा, चक्रवर्ती बिना किसी पूर्व सूचना के कई बार कार्यालय से अनुपस्थित रहे और चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठकों से भी नदारद पाए गए।

उनकी लापरवाही का आलम यह था कि उन्हें एचएसएलसी परीक्षा के संचालन जैसी संवेदनशील जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन वे परीक्षा ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचे। सरकार ने उनके इस रवैये को एक लोकसेवक के लिए पूरी तरह से अनुचित और गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है।

बर्खास्तगी के साथ ही सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अरूप कुमार चक्रवर्ती अब भविष्य में किसी भी सरकारी विभाग या कार्यालय में नियुक्ति के योग्य नहीं रहेंगे। यह सख्त कार्रवाई प्रशासनिक गलियारों में उन अधिकारियों के लिए कड़ा संदेश है जो अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह हैं।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़