हिमाचल प्रदेश
17 Jul, 2026

मंडी: 19 जुलाई को होगी एसीएस परीक्षा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

मंडी में 19 जुलाई को होने वाली सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज परीक्षा के लिए प्रशासन ने 402 परीक्षार्थियों हेतु कड़े दिशा-निर्देश और समय-सीमा तय कर दी है।

मंडी, 17 जुलाई।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (एसीएस) परीक्षा-2026 के लिए जिला मुख्यालय मंडी पूरी तरह तैयार है। यह परीक्षा आगामी 19 जुलाई को दो केंद्रों - पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और राजकीय वल्लभ कॉलेज में संपन्न होगी।

अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 402 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी; पहला सत्र सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 02:00 से सायं 05:00 बजे तक निर्धारित है।

प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी को अपना ई-एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है, इसके बिना केंद्र में घुसने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षार्थी अपने साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र, पेन, पारदर्शी पानी की बोतल और साधारण कलाई घड़ी ही ला सकते हैं। स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक घड़ी ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। परीक्षार्थियों को समय से पूर्व पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि अंतिम समय की अफरा-तफरी से बचा जा सके।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़