छत्तीसगढ़
17 Jul, 2026

बलौदाबाजार के डीएव्ही स्कूलों में प्रवेश का मौका, 22 जुलाई तक करें आवेदन

बलौदाबाजार जिले के डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और पात्र बच्चे 22 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

बलौदाबाजार, 17 जुलाई।

जिले में स्थित डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में प्रवेश पाने के इच्छुक अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। सकरी, छरछेद और टिकुलिया स्थित डीएव्ही स्कूलों में प्री-प्राइमरी से लेकर मिडिल स्कूल तक की कक्षाओं में खाली सीटों को भरने के लिए द्वितीय चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इच्छुक पात्र परिवार निर्धारित प्रपत्र में अपने आवेदन संबंधित डीएव्ही स्कूल में 22 जुलाई तक जमा कर सकते हैं। समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करना अनिवार्य होगा, ताकि आगे की चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

बता दें कि इन स्कूलों में 8 प्रतिशत शासकीय कोटा के अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा का प्रावधान है। इस विशेष कोटे के तहत बची हुई रिक्त सीटों पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के बीपीएल श्रेणी के मेधावी बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे संबंधित स्कूलों में जाकर प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं। प्रशासन द्वारा तय तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय रहते आवेदन जमा करना सुनिश्चित करें।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़