नाहन, 17 जुलाई।
राजगढ़ थाना क्षेत्र में डंडे से हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव चबियुल, डाकघर रडुघाटी निवासी राजेन्द्र ने बताया कि 16 जुलाई की रात वह अपनी पत्नी के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान बरामदे में लगा बल्ब फटने की आवाज आई और बिजली चली गई। आवाज सुनकर जैसे ही वह बाहर देखने के लिए दरवाजे पर पहुंचा, वहां खड़े विनोद ने डंडे से उसके सिर पर तीन-चार वार कर दिए।
हमले के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।













