प्रशासनिक खबरें
17 Jul, 2026

भोपाल में संदिग्ध मांस से भरा ऑटो जब्त, चालक फरार

भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र में संदिग्ध मांस से भरा ऑटो मिलने के बाद पुलिस ने नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

भोपाल, 17 जुलाई।

राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध मांस से भरा एक ऑटो रिक्शा पकड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन के साथ मांस को जब्त कर उसके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। मामले में फरार चालक और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, कमल नगर क्षेत्र में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने सुबह करीब तीन बजे इलाके में निगरानी शुरू की। इस दौरान एक ऑटो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर ऑटो की पिछली सीट पर पीले रंग की तिरपाल में बंधा हुआ संदिग्ध मांस मिला। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वाहन में गोवंश का मांस ले जाया जा रहा था और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने पर निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो सहित मांस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मांस किस पशु का है, इसकी पुष्टि वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगी। इसके लिए नमूने फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसी दौरान पुलिस ने ऑटो के पंजीयन नंबर के आधार पर एक संदेही के ठिकाने पर भी दबिश दी। वहां दो गोवंश बंधे हुए मिले। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि इन्हें काटने की तैयारी की जा रही थी, हालांकि पुलिस ने फिलहाल इस दावे की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और फरार चालक सहित अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़