अपराध
17 Jul, 2026

बिजनौर: मजार पर बाबा ने की हिंदू लड़की से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

बिजनौर में मजार पर प्रसाद चढ़ाने आई एक हिंदू लड़की के साथ बाबा द्वारा अश्लील हरकतें किए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बिजनौर, 17 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक मजार के बाबा द्वारा एक हिंदू लड़की के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद हिंदू संगठनों ने भारी आक्रोश जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

कोतवाली प्रभारी राहुल कुमार के अनुसार, एक युवती अपनी मां के साथ मजार पर प्रसाद चढ़ाने पहुंची थी। वहां बैठे बाबा ने युवती पर ऊपरी साया होने का डर दिखाया और उसे अपने पास बिठा लिया।

आरोप है कि बाबा ने मां को पानी लाने के बहाने बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने शरीर पर पढ़ा हुआ तेल लगाने के नाम पर युवती के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

युवती ने तुरंत इस कृत्य का विरोध किया और अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद वहां भारी हंगामा मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को पकड़ लिया। पीड़िता की शिकायत पर सरायरफी मोहल्ला निवासी बाबा अनवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़