अपराध
17 Jul, 2026

चेक बाउंस मामले का उद्घोषित अपराधी किन्नौर से गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चेक बाउंस मामले में लंबे समय से उद्घोषित अपराधी घोषित आरोपित को किन्नौर से गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की।

शिमला, 17 जुलाई।

शिमला पुलिस ने करीब एक लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में लंबे समय से उद्घोषित अपराधी घोषित आरोपी को किन्नौर जिले से गिरफ्तार किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को जुब्बल की अदालत में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मामला वर्ष 2018 में दर्ज चेक बाउंस प्रकरण से जुड़ा है। इस मामले में जिला शिमला के जुब्बल निवासी 46 वर्षीय विजय कुमार, पुत्र मोहन लाल, को अदालत ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। आरोपित के खिलाफ परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) की धारा 138 के तहत मामला लंबित है।

आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस थाना जुब्बल की पीओ सेल ने उसे जिला किन्नौर के काक सथाल, टापरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

पुलिस ने बताया कि आरोपित को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) जुब्बल की अदालत में पेश किया जा रहा है। शिमला पुलिस का कहना है कि अदालतों में लंबित मामलों के उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़