मध्य प्रदेश
17 Jul, 2026

19 जुलाई को दो सत्रों में होगी सीएपीएफ परीक्षा, फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य

इंदौर के छह परीक्षा केंद्रों पर 19 जुलाई को आयोजित सीएपीएफ परीक्षा में 2,398 अभ्यर्थियों का मोबाइल ऐप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा।

इंदौर, 17 जुलाई।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (एसीपीएफ) परीक्षा 2026 का आयोजन 19 जुलाई, रविवार को दो सत्रों में किया जाएगा। इंदौर में परीक्षा छह केंद्रों पर होगी, जहां कुल 2,398 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों का मोबाइल ऐप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा।

परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देशन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि संभागायुक्त को परीक्षा समन्वयक तथा उपायुक्त (राजस्व) सपना लोवंशी को परीक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है। बैठक में संघ लोक सेवा आयोग के पर्यवेक्षक, डाक विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

परीक्षा प्रभारी सपना लोवंशी ने बताया कि पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य डिजिटल उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। अभ्यर्थी केवल ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन, पेंसिल, अपना फोटो और प्रवेश पत्र परीक्षा कक्ष में ले जा सकेंगे।

बैठक में अधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़