ट्रैफिक व परिवहन
17 Jul, 2026

जल्द दिल्ली तक दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि जींद-सोनीपत के बीच चल रही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का जल्द ही दिल्ली तक विस्तार किया जाएगा।

चंडीगढ़, 17 जुलाई।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दायरा जल्द ही बढ़ाया जाएगा। अभी यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चल रही है, लेकिन निकट भविष्य में इसे दिल्ली तक विस्तारित करने की योजना है। इसके लिए सोनीपत-दिल्ली रेल मार्ग पर परीक्षण का काम शुरू कर दिया गया है।

रेल मंत्री ने कहा कि यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद हाइड्रोजन ट्रेनों को देश के अन्य हिस्सों में भी शुरू किया जाएगा। भारत अब उन चुनिंदा देशों की सूची में आ गया है जिनके पास हाइड्रोजन तकनीक का पूरा तंत्र मौजूद है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पानी से चलने वाली ट्रेन की शुरुआत हुई है।

हरियाणा को मिल रहे रेल बजट की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पूर्व की सरकारों में राज्य को मात्र 315 करोड़ रुपये का बजट मिलता था, जिसे मोदी सरकार ने 11 गुना बढ़ाकर 3500 करोड़ रुपये कर दिया है। वर्तमान में राज्य में 18 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य के 34 रेलवे स्टेशनों का नवनिर्माण कार्य प्रगति पर है, जिनमें से पांच का काम पूरा हो चुका है। हरियाणा के सभी रेलवे ट्रैकों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा चुका है और राज्य में अभी 16 वंदे भारत व 8 अमृत भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं। भविष्य में भी प्रदेश को कई नई रेल परियोजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़