टॉप न्यूज़
17 Jul, 2026

प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल तोड़ा, बच्चों से मिलकर छात्रा की कैप पर दी ऑटोग्राफ

जालंधर में नई रेल सेवा को रवाना करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्कूली छात्राओं से बातचीत की और एक छात्रा के आग्रह पर उसकी कैप पर ऑटोग्राफ देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

जालंधर, 17 जुलाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जालंधर में स्कूली विद्यार्थियों के साथ कुछ समय बिताया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण कार्यों का उद्घाटन करने से पहले उन्होंने अमृतसर के छेहराटा से वाराणसी के लिए शुरू की गई नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रेल सेवा शुरू करने की मांग पंजाब के रविदासिया समाज की ओर से लंबे समय से की जा रही थी। फरवरी में जालंधर स्थित डेरा सच्चखंड बल्लां के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने इस ट्रेन को शुरू कराने का भरोसा दिया था। शुक्रवार को जब प्रधानमंत्री ट्रेन का निरीक्षण करने के लिए उसके भीतर पहुंचे तो यात्रियों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर यात्रा से जुड़े उनके अनुभव भी जाने।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने ट्रेन में मौजूद स्कूली छात्राओं से भी संवाद किया। इसी बीच एक छात्रा ने उनसे ऑटोग्राफ देने का अनुरोध किया, लेकिन उसके पास न पेन था और न ही कागज। इस पर प्रधानमंत्री ने छात्रा की कैप लेकर अपने पेन से उस पर हस्ताक्षर किए, जिससे वहां मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल बन गया।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने ट्रेन में यात्रा कर रहे डेरा सच्चखंड बल्लां के संत निरंजन दास और रविदासिया समाज के लोगों से भी मुलाकात की। यात्रियों ने एक स्वर में ट्रेन सेवा शुरू होने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब रविदास जयंती के अवसर पर वाराणसी पहुंचना पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होगा। इस दौरान संत निरंजन दास सहित कई लोगों ने प्रधानमंत्री का गमछा और पुष्प भेंट कर स्वागत किया। नई रेल सेवा शुरू होने पर कई यात्री भावुक भी दिखाई दिए।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़