सरकार व नीतियाँ
17 Jul, 2026

साल के अंत तक 350 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प : अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वर्ष के अंत तक 350 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि देशभर के 1300 स्टेशनों के पुनर्विकास पर कार्य जारी है।

जालंधर, 17 जुलाई।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में इस वर्ष के अंत तक करीब 350 रेलवे स्टेशनों का नवनिर्माण और आधुनिकीकरण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है और रेलवे स्टेशनों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।

जालंधर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में रेल मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 75 नवनिर्मित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इन स्टेशनों में पंजाब के जालंधर, आनंदपुर साहिब और साहिबजादा अजीत सिंह नगर रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 1300 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की योजना तैयार की है। इनमें से 261 स्टेशनों का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष स्टेशनों पर निर्माण और आधुनिकीकरण का कार्य जारी है। उनका कहना था कि रेलवे स्टेशनों का विकास आने वाले कई दशकों की बढ़ती आवश्यकताओं और यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

रेल मंत्री ने बताया कि पंजाब में पहले रेल बजट करीब 225 करोड़ रुपये हुआ करता था, जिसे केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ाया है। वर्तमान में राज्य का रेल बजट बढ़कर लगभग 5500 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि पंजाब में इस समय लगभग 30 हजार करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। करीब 1800 करोड़ रुपये की लागत से 30 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इनमें जालंधर, आनंदपुर साहिब, मुक्तसर और साहिबजादा अजीत सिंह नगर रेलवे स्टेशन का कार्य पूरा हो चुका है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वर्तमान में पंजाब में 12 वंदे भारत और चार अमृत भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं तथा भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाने की योजना है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में रेलवे नेटवर्क का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा किया जा चुका है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़