अपराध
17 Jul, 2026

कंटेनर से 3.07 लाख मिलीलीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान कंटेनर से 3.07 लाख मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

बक्सर, 17 जुलाई।

वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान मध्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से पंजाब निर्मित विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की। प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान दिल्ली से पटना जा रहे एक कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। कंटेनर के ऊपरी हिस्से में कैरियर का सामान लदा हुआ था। अधिकारियों ने सील खोलकर गहन जांच की तो सामान के बीच छिपाकर रखी गई पंजाब निर्मित विदेशी शराब की पेट बोतलें बरामद हुईं। मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया।

कार्रवाई के दौरान कुल 3,07,170 मिलीलीटर (307.17 लीटर) विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 3.68 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी 33 वर्षीय सुनील यादव के रूप में हुई है। जिस टाटा ट्रक (नंबर: DL1MB5961) से शराब बरामद हुई, उसे भी जब्त कर लिया गया है। मध्य निषेध विभाग ने आरोपित के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़