अपराध
17 Jul, 2026

वारिसलीगंज में आठ साइबर ठग गिरफ्तार, ठगी का सामान जब्त

नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन और ठगी से जुड़ा कस्टम डाटा बरामद किया।

नवादा, 17 जुलाई।

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें झौर गांव से छह और पैंगरी गांव के पास से दो आरोपित पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान ठगी से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामग्री भी बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर झौर गांव पंचायत के बधार क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान स्थानीय पुलिस, स्वाट और वज्र टीम की संयुक्त कार्रवाई में झौर गांव निवासी प्रेमन कुमार, विनोद मांझी, विश्वकर्मा मांझी तथा तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद पैंगरी स्थित सरकारी समरसेबल के पास से पैंगरी गांव निवासी प्रेमचंद राम और प्रशांत कुमार को बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस सहित अन्य कंपनियों के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपित ठगी की गतिविधियों में लगे हुए थे और सामान्य कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी का उन्हें आभास नहीं हो सका, जिससे उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान कई अन्य संदिग्ध मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

पुलिस ने बताया कि एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान मौके से 13 एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल और ठगी में इस्तेमाल होने वाले पांच पन्नों का कस्टम डाटा बरामद किया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार सभी आठ लोगों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि जिन स्थानों पर कार्रवाई की गई, वहां से कुछ अन्य संदिग्ध भी भाग निकले, जिनकी तलाश जारी है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़