रक्षा व सुरक्षा
17 Jul, 2026

किन्नर के भेष में रह रहा बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार

दिल्ली के महेंद्र पार्क क्षेत्र से किन्नर के भेष में रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, 17 जुलाई।

दिल्ली पुलिस ने महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र के एनएस मंडी इलाके से एक बांग्लादेशी घुसपैठिया को गिरफ्तार किया है, जो अपनी पहचान छिपाने के लिए किन्नर के भेष में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपित अवैध रूप से भारत में रह रहा था। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक उत्तर-पश्चिम जिले की फॉरेनर सेल को अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की निगरानी के दौरान सूचना मिली थी कि महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र के एनएस मंडी इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर गठित टीम ने छापेमारी कर मुखबिर की निशानदेही पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान वह भारत में रहने या यात्रा से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य जानकारियों का सत्यापन किया। जांच में पुष्टि हुई कि वह बांग्लादेश का नागरिक है और बिना वैध अनुमति के भारत में रह रहा था।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह रात के समय किन्नर का भेष धारण कर अपनी वास्तविक पहचान छिपाता था। पुलिस के अनुसार उसने महिला जैसा दिखने के लिए जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई थी। वह मेकअप करता था, साड़ी या सलवार-सूट पहनता था, विग का इस्तेमाल करता था और महिलाओं जैसी आवाज तथा हाव-भाव अपनाता था। आरोपित की पहचान एमडी अब्दुल अलीम उर्फ प्रीति (24) के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश का निवासी है। तलाशी में उसके पास से एक स्मार्टफोन मिला, जिसमें प्रतिबंधित आईएमओ ऐप इंस्टॉल था। फोन की गैलरी से बांग्लादेश के राष्ट्रीय पहचान संबंधी दस्तावेज भी मिले, जिनके आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि की गई।

पुलिस ने विदेशी नागरिक अधिनियम सहित अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपित को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया। इसके बाद नियमानुसार उसे बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पुलिस का कहना है कि राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़