टॉप न्यूज़
17 Jul, 2026

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन

जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक से कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया, जबकि आंदोलनकारी 20 जुलाई को संसद मार्च की तैयारी में जुटे हैं।

नई दिल्ली, 17 जुलाई।

जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक से शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात कर उनकी मांगों के प्रति समर्थन जताया। कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य पवन खेड़ा तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने आंदोलन स्थल पहुंचकर वांगचुक से बातचीत की।

सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। उनके अनुसार छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने भी आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि पवन खेड़ा और राजेंद्र पाल गौतम ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का भी समर्थन किया।

उल्लेखनीय है कि विभिन्न मुद्दों और प्रशासनिक विफलताओं का हवाला देते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन जारी है। इस आंदोलन को विपक्ष के कई नेताओं का समर्थन मिल रहा है। संगठन ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने की घोषणा भी की है।

अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक और आंदोलन में शामिल छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया जाता और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़