रामबन, 22 जुलाई।
रामबन और उधमपुर जिलों में लगातार जारी भयंकर बारिश के कहर के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया गया है।
सड़क मार्ग पर कई स्थानों पर पहाड़ से बड़े पत्थर गिरने और मडस्लाइड होने के कारण हाइवे चालकों और यात्रियों के लिए बेहद खतरनाक बन चुका है। अधिकारियों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है और संबंधित एजेंसी की टीमें मलबा हटाने के लिए लगातार जुटी हुई हैं।
मौसम के मिजाज को देखते हुए सलाह दी गई है कि हालात पूरी तरह से सामान्य होने तक यात्री इस रास्ते पर भूलकर भी सफर न करें।










