Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
23 Jul, 2026

अशोक बर्णवाल ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का पदभार संभाला

आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल ने मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया और अनुराग जैन से पदभार संभाला।

भोपाल, 23 जुलाई।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (1991 बैच) के वरिष्ठ अधिकारी अशोक बर्णवाल ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। मंत्रालय स्थित मुख्य सचिव कक्ष में निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन ने उन्हें पदभार सौंपा।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने 22 जुलाई को आदेश जारी किए थे। इससे पहले भारत सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया था, जिसके बाद प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में अशोक बर्णवाल की नियुक्ति की गई।

झारखंड से आने वाले अशोक बर्णवाल ने बीटेक (माइनिंग इंजीनियरिंग) के साथ पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उन्हें स्वास्थ्य, प्रशासन और नीति निर्माण से जुड़े विभिन्न विभागों में कार्य करने का लंबा अनुभव है।

प्रशासनिक अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर अशोक बर्णवाल को प्रदेश की नौकरशाही के अनुभवी अधिकारियों में गिना जाता है। वे 31 जनवरी 2027 तक मुख्य सचिव के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़