Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
23 Jul, 2026

पन्ना में 204 करोड़ से अधिक के 22 विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को पन्ना में 204.26 करोड़ रुपये की लागत वाले 22 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

भोपाल, 23 जुलाई।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 24 जुलाई को पन्ना जिले के दौरे पर 204 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक लागत के 22 विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिला मुख्यालय स्थित होमगार्ड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में वे 94 करोड़ 63 लाख रुपये के छह कार्यों का लोकार्पण और 109 करोड़ 63 लाख रुपये के 16 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गुनौर और पवई के शासकीय सांदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालयों के नए भवन तथा शासकीय महाविद्यालय पवई के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही बृजपुर और सुहावा बैराज योजना, बृहस्पति कुंड के सौंदर्यीकरण, ग्लास फ्लोर, व्यू प्वाइंट सहित अन्य विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव चार सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। इनमें टांईं पहुंच मार्ग, मकरंदगंज-हरद्वाही-गुनौर मार्ग, मड़वा से बंधा मार्ग तथा सप्तैया-झरकुआं-पगरा-बम्हौरी मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा डायमंड म्यूजियम, संयुक्त एसडीएम कार्यालय भवन, छत्रसाल पीजी कॉलेज के विज्ञान भवन के उन्नयन एवं नवीन निर्माण कार्य, गीता पेट्रोल पंप से पोस्ट ऑफिस तिराहा तक सड़क एवं डिवाइडर निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी।

इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत जल प्रबंधन कार्य, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पवई का नया भवन, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में कर्मशाला और नवीन भवन निर्माण, उत्कृष्ट विद्यालय पवई में 100-100 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास तथा शासकीय हाईस्कूल रक्सेहा और भापतपुर कुर्मियान के हायर सेकेंडरी उन्नयन कार्यों का भी भूमिपूजन किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़