Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
24 Jul, 2026

सड़क हादसे के आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर एसपी से गुहार

महोबा में सड़क हादसे में पति की मौत के बाद आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई की मांग की है।

महोबा, 24 जुलाई।

महोबा जिले में सड़क हादसे में पति की मौत के करीब डेढ़ माह बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने थाना पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

महोबकंठ थाना क्षेत्र के गड़ोरा गांव निवासी रामकुमारी ने पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दो जून को उनके पति शिवराम की जेसीबी की टक्कर से सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। आरोप है कि हादसे के बाद वाहन चालक अमरजीत जेसीबी सहित मौके से फरार हो गया था। इस मामले में 19 जून को कुलपहाड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पीड़िता का आरोप है कि घटना को काफी समय बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो आरोपित चालक तक पहुंच सकी है और न ही दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगा सकी है। उन्होंने थाना पुलिस पर जानबूझकर मामले में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है।

एसपी शशांक सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना पुलिस को निष्पक्ष जांच कर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़