Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
24 Jul, 2026

ट्रक चालकों को एमडी ड्रग बेचने आया युवक गिरफ्तार

जोधपुर में पुलिस ने ट्रक चालकों को एमडी ड्रग बेचने की तैयारी में घूम रहे एक युवक को 40.4 ग्राम मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर उसके नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

जोधपुर, 24 जुलाई।

जोधपुर में कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने एमडी ड्रग के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में था। उसके कब्जे से 40.4 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। गुरुवार को शताब्दी सर्किल के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान युवक के पास से 40.4 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई। पुलिस ने उसकी पहचान रावर की ढाणी कापरड़ा निवासी श्यामलाल पुत्र किशनाराम के रूप में करते हुए उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ बेचने के उद्देश्य से वहां पहुंचा था। उसने यह भी बताया कि वह एक ग्राम एमडी ड्रग 1,200 रुपये में खरीदकर 1,400 रुपये में बेचता था।

पुलिस अब आरोपित से गहन पूछताछ कर रही है। नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क और मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़