Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
24 Jul, 2026

लखनऊ में कथित धर्मांतरण गिरोह का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच तेज कर दी है।

लखनऊ, 24 जुलाई।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में पुलिस ने कथित अंतरराज्यीय धर्मांतरण गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से धार्मिक पुस्तकें और अन्य सामग्री बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में दो दंपती भी शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) मो. मुस्ताक ने बताया कि ग्राम भरसवा निवासी अमित कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गांव के कुछ लोग उन पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे थे और विरोध करने पर धमकी भी दे रहे थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस का कहना है कि आरोपी लोगों को आर्थिक सहायता, बीमारी के इलाज और गरीब बेटियों की शादी में मदद का प्रलोभन देकर कथित रूप से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इलाज के बहाने उसे भी धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया गया।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी डेनियल ने पूछताछ में बताया कि उसने विवाह के बाद ईसाई धर्म अपनाया और वर्ष 1998 से लखनऊ में रहकर धार्मिक प्रचार-प्रसार से जुड़ा रहा। पुलिस उसके बयान और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सातों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़