Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
25 Jul, 2026

बारिश से बदहाल सड़क, कीचड़ में चलकर स्कूल बस तक पहुंच रहे बच्चे

जबलपुर के सिहोरा क्षेत्र में बारिश के बाद सड़क की खराब हालत से स्कूली बच्चों सहित स्थानीय लोगों को रोजाना जलभराव और कीचड़ के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।

जबलपुर, 25 जुलाई।

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा स्थित खितौला वार्ड क्रमांक 12 में लगातार बारिश के बाद सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। जलभराव और कीचड़ के कारण स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के चलते सड़क कई स्थानों पर दलदल में तब्दील हो गई है। जगह-जगह पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ऐसे हालात में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है और लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रहवासियों का कहना है कि स्कूल बस इसी मार्ग से गुजरती है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण बच्चों को कीचड़ और पानी से होकर पैदल बस तक पहुंचना पड़ता है। इससे अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क और जल निकासी की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।

रहवासियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र को अवैध कॉलोनी बताकर विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से सड़क निर्माण और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़