Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

शेयर बाज़ार
28 Jul, 2026

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव का दौर जारी है और सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 28 जुलाई।

घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है। आज सत्र की शुरुआत हल्की नरमी के साथ हुई थी, लेकिन खुलने के तुरंत बाद आई लिवाली के सहारे सेंसेक्स और निफ्टी थोड़े समय के लिए हरे निशान पर पहुंच गए थे। हालांकि, इसके तुरंत बाद मुनाफावसूली का दौर शुरू होने से दोनों सूचकांकों में फिर से कमजोरी आ गई। शुरुआती एक घंटे का कारोबार पूरा होने पर सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की बेहद मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख दिग्गज कंपनियों में टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा और सिप्ला के शेयर 4.28 प्रतिशत से लेकर 2.23 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोल इंडिया, एनटीपीसी और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर 3.85 प्रतिशत से लेकर 1.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते दिखे।

बाजार में अब तक कुल 2,745 शेयरों में सक्रिय रूप से कामकाज हो रहा था। इनमें से 963 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान पर थे, जबकि 1,782 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में चल रहे थे। सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर लिवाली के दम पर टिके हुए थे और 18 शेयरों पर बिकवाली का दबाव था। इसी तरह निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 शेयर हरे और 26 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 4.03 अंक की हल्की नरमी के साथ 76,831.75 अंक पर खुला और शुरुआती खरीदारी से उछलकर 76,988.48 अंक तक चला गया। इसके बाद बिकवाली बढ़ने से यह सूचकांक सुबह 10 बजे के बाद गिरकर 76,705.22 अंक तक आ गया था। लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच शुरुआती एक घंटे के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 15.56 अंक की मामूली बढ़त के साथ 76,851.34 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी आज 24.70 अंक की कमजोरी के साथ 23,971.25 अंक पर खुला। बाजार खुलते ही खरीदारी के समर्थन से यह सूचकांक लगभग 45 अंक उछलकर 24,040.90 अंक तक पहुंचा, जिसके बाद बिकवाली से इसमें फिर से गिरावट आ गई। खरीद-फविक्री के इस दौर के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार पूरा होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 2.30 अंक की सांकेतिक तेजी के साथ 23,998.25 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इससे पिछले कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 776.01 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की जोरदार मजबूती के साथ 76,835.75 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 228.50 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की छलांग लगाकर 23,995.95 अंक के स्तर पर पिछले कारोबार का अंत किया था।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़