Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
28 Jul, 2026

ट्रेनों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय सांसी गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

मीरजापुर में जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय सांसी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।

मीरजापुर, 28 जुलाई।

जीआरपी मीरजापुर ने ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय सांसी गैंग का खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच चोरी के मोबाइल फोन, दो सोने की अंगूठियां, तीन चांदी की पायल और 4,900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजगीर जनता एक्सप्रेस के एसी कोच बी-2 में छापेमारी कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपित हरियाणा के रोहतक जिले के निवासी बताए गए हैं।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे सांसी गैंग से जुड़े हैं और 7 से 8 लोगों के समूह में ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। गिरोह का एक सदस्य सूजे की मदद से ट्रॉली बैग और सूटकेस की चेन खोलकर कीमती सामान निकालता था, जबकि अन्य सदस्य सामान लेकर अलग-अलग डिब्बों में चले जाते थे। स्टेशन आने पर सभी अलग-अलग स्थानों से उतरकर फरार हो जाते थे, ताकि सीसीटीवी कैमरों की नजर से बचा जा सके।

पुलिस के मुताबिक गिरोह विशेष रूप से एसी कोच में सफर कर रहे परिवारों और सो रहे यात्रियों को निशाना बनाता था। चोरी के जेवर स्थानीय सर्राफों को बेचकर रकम आपस में बांट ली जाती थी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने वालों की तलाश जारी है।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़