श्रीनगर, 28 जुलाई।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमर सिंह कॉलेज में आयोजित एक मेगा जॉब फेयर को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की सफलता केवल डिग्री पर नहीं, बल्कि उनके कौशल और आत्मविश्वास पर निर्भर करती है। उन्होंने देश के विकास में नई पीढ़ी की भूमिका को अहम बताते हुए कौशल विकास पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासन प्रमुख ने कहा कि इस तरह के मेलों का मुख्य उद्देश्य रोजगार के नए अवसर पैदा करना और कार्यबल को मजबूत बनाना है। शिक्षकों से आह्वान किया गया कि वे छात्र-छात्राओं को आने वाली चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार करें।
















