Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

जम्मू और कश्मीर
28 Jul, 2026

स्थापना दिवस पर पीडीपी ने की संवैधानिक दर्जे की बहाली की मांग, 5 अगस्त को विरोध प्रदर्शन का ऐलान

पीडीपी ने अपने स्थापना दिवस पर प्रस्ताव पारित कर संवैधानिक दर्जे की बहाली की मांग की है और 5 अगस्त को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

श्रीनगर, 28 जुलाई।

पीडीपी ने अपने 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक अहम प्रस्ताव पारित करते हुए संवैधानिक दर्जे की बहाली की मांग को फिर से दोहराया है। पार्टी ने आगामी 5 अगस्त को केंद्र शासित प्रदेश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का ऐलान करने के साथ ही कई अन्य राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

संयोजन और संवाद के सिद्धांतों पर जोर देते हुए पार्टी ने कैदियों की रिहाई, नियंत्रण रेखा पार व्यापार को दोबारा शुरू करने तथा स्थानीय संसाधनों में उचित हिस्सेदारी की पुरजोर मांग की है। इसके अलावा बेरोजगारी को दूर करने के लिए पारदर्शी भर्ती अभियान चलाने और विस्थापित समुदायों की वापसी सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया गया है।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़