जम्मू, 28 जुलाई।
तालाब तिल्लो कैंप रोड का निवासी 27 वर्षीय रवि संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। वह बीती रात दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तब पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। प्रशासन ने मामला दर्ज करके युवक की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है।
















