Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
29 Jul, 2026

सितारगंज तहसील में रिश्वत लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

भूमि और केसीसी ऋण से जुड़ी कार्रवाई के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत पर सतर्कता टीम ने ट्रैप कार्रवाई की।

देहरादून, 29 जुलाई।

उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने ऊधमसिंह नगर जिले की सितारगंज तहसील में कार्रवाई करते हुए संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि भूमि की कुर्की समाप्त कराने, जमीन को बंधनमुक्त कराने और उसकी पत्नी के केसीसी ऋण से संबंधित आरसी की कार्रवाई समाप्त करने के बदले संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा ने 10 हजार रुपये तथा वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा ने 6 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया। बुधवार को टीम ने सितारगंज तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा को शिकायतकर्ता से 8 हजार रुपये और वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सतर्कता अधिष्ठान ने बताया कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

इस बीच, सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने नागरिकों से भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर दर्ज कराने की अपील की है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़