Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
29 Jul, 2026

अघोषित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री की निकाली प्रतीकात्मक अर्थी

शिवपुरी के सिरसौद गांव में बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर सांकेतिक अंतिम संस्कार किया और नियमित बिजली आपूर्ति की मांग उठाई।

शिवपुरी, 29 जुलाई।

अघोषित बिजली कटौती से परेशान शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। लगातार बाधित बिजली आपूर्ति के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने गांव में जुलूस निकालते हुए नारेबाजी की और बाद में मुक्तिधाम पहुंचकर सांकेतिक अंतिम संस्कार किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से प्रतिदिन 10 से 11 घंटे तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इससे खेती-किसानी, पेयजल व्यवस्था और घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ और समस्या लगातार बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार बिजली आपूर्ति सुचारु कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन समाधान नहीं निकला। उनका आरोप है कि अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद अघोषित कटौती पहले की तरह जारी है, जिससे लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी सिरसौद के सरपंच अतर सिंह लोधी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सिरसौद-पिछोर मार्ग पर चक्काजाम कर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई थी। ग्रामीणों का कहना है कि उस प्रदर्शन के बाद भी हालात नहीं बदले, जिसके चलते उन्होंने बुधवार को प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर विरोध दर्ज कराया।

बुधवार को ग्रामीण वृद्धाश्रम के सामने एकत्र हुए और प्रतीकात्मक अर्थी सजाने के बाद गांव की गलियों से जुलूस निकाला। इसके बाद श्मशान घाट पहुंचकर सांकेतिक अंतिम संस्कार किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद कर नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़