Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
30 Jul, 2026

अनूपपुर में बाइक हादसे में युवक राजेंद्र केवट की मौत

ट्रक को साइड देने के दौरान बाइक सड़क किनारे पाइप से टकराई।

अनूपपुर, 30 जुलाई।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल 31 वर्षीय युवक राजेंद्र कुमार केवट की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस सहायता केंद्र ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस सहायता केंद्र जिला अस्पताल प्रभारी कमलेश प्रसाद के अनुसार, रेउंदा निवासी राजेंद्र कुमार केवट पुत्र नंदलाल केवट गुरुवार को बेलिया गांव स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने के लिए उन्होंने बाइक सड़क किनारे उतारी। तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पाइप से टकरा गई

हादसे में राजेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई और हाथ की हड्डी टूट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और इसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

परिजनों ने बताया कि मृतक राजेंद्र खेती-किसानी का काम करते थे। उनके चार बच्चे हैं, जिनकी उम्र 10 वर्ष से कम है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़