Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
30 Jul, 2026

पाकिस्तान में पुलिस चेकपोस्ट पर आतंकी हमला, डीएसपी समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौत

खैबर पख्तूनख्वा में हमले के बाद सुरक्षा बलों का ऑपरेशन, 15 हमलावरों के मारे जाने का दावा।

हंगू, 30 जुलाई।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में पुलिस चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 15 हमलावर भी मारे गए हैं।

पाकिस्तानी उर्दू टीवी चैनल दुनिया न्यूज के मुताबिक, जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) मुजाहिद हुसैन ने बताया कि खजाना बांदा पुलिस चेकपोस्ट पर मंगलवार देर रात आतंकियों ने हमला किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में 28 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों ने पुलिस की तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और एक वाहन अपने साथ ले गए। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत हाल के महीनों में आतंकी गतिविधियों से प्रभावित रहा है और यहां तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हमलों में वृद्धि देखी गई है।

यह हमला टैंक जिले में हुए एक अन्य हमले के कुछ दिन बाद हुआ है, जिसमें विस्फोटकों से भरे वाहन के जरिए सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया गया था। उस घटना में सैनिकों, पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों समेत 15 लोगों की मौत हुई थी।

हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा पुलिस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात है।

पाकिस्तान लंबे समय से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बढ़ते आतंकी हमलों के लिए अफगानिस्तान स्थित चरमपंथी समूहों को जिम्मेदार ठहराता रहा है, जबकि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार इन आरोपों से इनकार करती रही है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़