Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
30 Jul, 2026

भोपाल कलेक्टर ने कृषि तकनीकों और योजनाओं की समीक्षा की

आईसीएआर संस्थान में ड्रोन मशीनों और स्मार्ट खेती तकनीकों का अवलोकन किया।

भोपाल, 30 जुलाई।

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने गुरुवार को आईसीएआर-केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान पहुंचकर आधुनिक कृषि तकनीकों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए खेती के नए उपकरणों तथा ड्रोन तकनीक आधारित मशीनों के प्रोटोटाइप देखे।

कलेक्टर ने संस्थान के सभागार में भोपाल के कृषि विभाग और उससे जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को किसानों की मेहनत कम करने और स्मार्ट खेती के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि नई कृषि तकनीकों का उपयोग किसानों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कृषि विभाग और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने तथा कृषि अभियांत्रिकी संस्थान को अधिक से अधिक किसानों तक नई तकनीक उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और विभागीय योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मैदानी स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट के जरिए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने को कहा।

कलेक्टर ने उप संचालक पशुपालन विभाग को पशुओं में समय पर टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। साथ ही मैदानी अधिकारियों को कार्यालयों तक सीमित रहने के बजाय पशुपालकों से सीधे संपर्क बनाए रखने को कहा।

उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि आधुनिक उद्यानिकी के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाया जाए। उन्होंने पारंपरिक खेती से अलग प्राकृतिक और जैविक खेती में बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने तथा उनके उत्पादों के प्रसंस्करण और विपणन की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उद्यानिकी विभाग की मृदा योजना के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को फूल, फल और औषधीय फसलों की उन्नत तकनीक एवं बेहतर बीज उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सी. आर. मेहता सहित वैज्ञानिक और कृषि अभियांत्रिकी के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़