पटना, 30 जुलाई।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को सुबह से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर 3 बजे तक क्षेत्र में 27.82 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है।
सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी।
उपचुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्र में कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में 25 प्रत्याशी मैदान में हैं।
निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचने की अपील की है। आयोग ने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने का आग्रह किया है।
















