Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
30 Jul, 2026

सुपौल में 386 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार

भारत-नेपाल सीमा के पास छापेमारी में पुलिस ने करोड़ों रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया।

सुपौल, 30 जुलाई।

वीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 386 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 54 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

वीरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुरेंद्र कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वीरपुर थाना क्षेत्र के खोताहा गांव में एनएच-106 के उत्तर और भारत-नेपाल सीमा के पास बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है।

सूचना की पुष्टि के बाद वीरपुर थानाध्यक्ष संजय दास के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई और मौके पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने खोताहा निवासी प्रदीप मटियेत के पटुआ लगे खेत में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान खेत से 11 बोरों में रखा 386 किलो गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके पर जब्ती सूची तैयार कर बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में ले लिया। हालांकि, छापेमारी की भनक लगने से पहले ही तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

फरार आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए स्थानीय जांच के साथ तकनीकी अनुसंधान भी किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर पूरे गिरोह का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

वीरपुर थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। सीमा क्षेत्र में पुलिस निगरानी बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। इस कार्रवाई में वीरपुर थानाध्यक्ष संजय दास, पुलिस अवर निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक प्रेमचंद पासवान, गृह रक्षक अर्जुन कुमार, महानंद पासवान समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस का मानना है कि इस बरामदगी से सीमा पार संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़