Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
30 Jul, 2026

अनूपपुर में ऑनलाइन हाजिरी के लिए पेड़ पर चढ़ी एएनएम

नेटवर्क नहीं मिलने से स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी को करनी पड़ी मशक्कत।

अनूपपुर, 30 जुलाई।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड से स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक एएनएम ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए पेड़ पर चढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

मामला पुष्पराजगढ़ विकासखंड के सेक्टर दामेहड़ी अंतर्गत गन्नागोडा स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एएनएम मोबाइल लेकर पेड़ पर चढ़कर नेटवर्क सिग्नल तलाशती नजर आ रही हैं।

जानकारी के अनुसार, उच्च अधिकारियों के निर्देश के तहत एएनएम को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करनी थी। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें पेड़ पर चढ़कर सिग्नल तलाशना पड़ा।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की डिजिटल व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था लागू करना व्यवहारिक परेशानी पैदा कर रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। इसका असर केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य शासकीय कार्यों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लोगों ने शासन और संबंधित विभाग से क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क सुविधा को बेहतर करने की मांग की है।

फिलहाल इस मामले में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब स्वास्थ्य विभाग की प्रतिक्रिया और दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर नजर है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़