Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मौसम
30 Jul, 2026

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश के आसार

आईएमडी ने कई राज्यों में तेज हवाओं और अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई।

नई दिल्ली, 30 जुलाई।

देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अगले पांच से छह दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को दोपहर या शाम के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शनिवार और रविवार को भी मौसम की स्थिति लगभग इसी तरह रहने का अनुमान है।

आईएमडी के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना थी, लेकिन दिनभर हल्की धूप और उमस का असर बना रहा।

पश्चिम-मध्य छत्तीसगढ़, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के आसपास बने गहरे कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से 31 जुलाई को मराठवाड़ा, तेलंगाना, विदर्भ और 31 जुलाई से 1 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने के आसार हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले पांच से छह दिनों के दौरान भारी वर्षा की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान और पंजाब में 31 जुलाई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मध्य भारत में पश्चिमी मध्य प्रदेश में 1 अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 31 जुलाई तथा छत्तीसगढ़ में 30 जुलाई और 2 से 5 अगस्त के बीच भारी बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 31 जुलाई को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।

पूर्वी भारत के उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगा के मैदानी क्षेत्र वाले पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में अगले चार से पांच दिनों के दौरान अत्यधिक वर्षा होने के आसार हैं। पूर्वोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में 31 जुलाई से 5 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना है।

पश्चिमी भारत के कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

दक्षिण भारत में लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 30 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान भारी बारिश तथा कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में अत्यधिक बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना में बहुत भारी बारिश हुई, जबकि राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश दर्ज की गई।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़