Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

प्रशासनिक खबरें
30 Jul, 2026

भोपाल न्यू मार्केट में पिंक पार्किंग सिर्फ महिलाओं के लिए होगी

महापौर ने पार्किंग व्यवस्था, सफाई और यातायात सुधार के दिए निर्देश।

भोपाल, 30 जुलाई।

भोपाल के न्यू मार्केट स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में अब पिंक पार्किंग का उपयोग केवल महिला वाहन चालकों के लिए किया जाएगा। महापौर मालती राय ने गुरुवार को पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

महापौर ने मल्टीलेवल पार्किंग के ग्राउंड फ्लोर पर बनाई गई पिंक पार्किंग सहित अन्य तल पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों से भी चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्देश दिए कि पिंक पार्किंग में केवल महिला वाहन चालकों के वाहन ही खड़े किए जाएं। इसके अलावा अन्य तलों पर भी वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित तरीके से कराई जाए।

उन्होंने पार्किंग परिसर की स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला और पुरुष शौचालयों की नियमित सफाई बनाए रखने को कहा।

महापौर ने पार्किंग परिसर के बाहर स्थित सीवेज चेंबर और नालियों की सफाई कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा मल्टीलेवल पार्किंग के सामने स्थित रोटरी को व्यवस्थित करने, घास की कटाई कराने और क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने महापौर को बताया कि पार्किंग के बाहर मोड़ पर बने पाथवे और उसके सामने खड़े वाहनों के कारण आवागमन प्रभावित होता है।

इस पर महापौर ने पाथवे को व्यवस्थित कराने और उसके सामने वाहनों की पार्किंग रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने टीटी नगर डाकघर के सामने सड़क की दूसरी ओर पुराने पंजाब नेशनल बैंक के पास लगी रेलिंग को भी व्यवस्थित कराने को कहा।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारी और न्यू मार्केट क्षेत्र के व्यापारी मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़