मध्यप्रदेश में लगातार खनन माफिया और वन माफियाओं की चुनौती पुलिस को मिलती रही है। पिछले दिनों एक जिले में बड़ी कार्रवाई के दौरान अधिक बल की जरूरत थी, लेकिन अन्य जरूरी कार्यक्रम के कारण उतना बल मिल नहीं पाया। फिर भी विभाग ने भगवान भरोसे कार्रवाई को अंजाम दिया।

















