Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
31 Jul, 2026

उड़ीसा से चंदौली जा रहा 30 लाख का गांजा वाराणसी में पकड़ा, दो गिरफ्तार

वाराणसी में सिगरा पुलिस ने मालवाहक वाहन से छिपाकर ले जाया जा रहा 55 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

वाराणसी, 31 जुलाई।

गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिगरा थाना पुलिस ने एक मालवाहक वाहन से 55 किलो गांजा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। वाहन उड़ीसा से चंदौली जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस टीम को सूचना मिली थी कि एक मालवाहक वाहन में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सिगरा थाना पुलिस ने लहरतारा क्षेत्र में वाहन को रोककर जांच की।

जांच के दौरान वाहन पहली नजर में खाली दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने हाइड्रोलिक सिस्टम को ऊपर उठाकर देखा तो नीचे लोहे की चादर के ऊपर छिपाकर रखे गए पैकेट मिले। तलाशी लेने पर इन पैकेटों में 55 किलो गांजा बरामद हुआ।

सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम ने बताया कि वाहन में सवार दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लेकर निकले थे और इसे चंदौली पहुंचाना था।

पुलिस ने बरामद गांजा कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़