Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
01 Aug, 2026

बटनदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर में सार्वजनिक स्थान पर बटनदार चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

जगदलपुर, 01 अगस्त।

बस्तर जिले के जगदलपुर में कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर बटनदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के महावीर नगर गेट के पास धरमपुरा में एक युवक के हाथ में बटनदार चाकू होने और लोगों को डराने-धमकाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद नाग उर्फ आदर्श नाग (23) निवासी मेटगुड़ा, जवाहर नगर वार्ड क्रमांक-24, जगदलपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया।

बस्तर पुलिस का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों और गुंडा-बदमाशों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आम लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़