Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
01 Aug, 2026

रोहिणी में युवक की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया

रोहिणी के बुध विहार में युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

नई दिल्ली, 1 अगस्त।

दिल्ली के रोहिणी स्थित बुध विहार इलाके में 31 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद शनिवार सुबह लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मकान मालिक पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए बुध विहार-कंझावला मार्ग पर प्रदर्शन किया और सड़क जाम करने का प्रयास किया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया, जिसके बाद सड़क से जाम हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गणेश के रूप में हुई है। वह अपने पिता हरिप्रसाद के परिवार से अलग बुध विहार क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। शुक्रवार रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर मकान मालिक उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृत्यु की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि गणेश की मौत स्वाभाविक नहीं है। उनका कहना है कि मकान मालिक ने उसके साथ मारपीट की थी और शरीर पर चोट के निशान भी थे। इसी आरोप को लेकर शनिवार सुबह बड़ी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर आए।

स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार गणेश को अत्यधिक शराब पीने की आदत थी। उसकी मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। फोरेंसिक साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए तथ्यों और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित मकान मालिक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़