Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
01 Aug, 2026

बालोतरा में जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आरोपित फरार

बालोतरा के सिणधरी क्षेत्र में जमीन विवाद के दौरान खेत में काम कर रहे बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बालोतरा, 1 अगस्त।

राजस्थान के बालोतरा जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र के खारा महेचा गांव में जमीन विवाद को लेकर खेत में काम कर रहे 74 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार शाम हुई। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए और उनकी पत्नी घटनास्थल पर शव के पास बैठी रही।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले से नाराज परिजनों और समाज के लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद शव को सिणधरी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

शनिवार सुबह एफएसएल और एमओबी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपितों की तलाश में कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार खारा महेचा निवासी मगाराम अपनी पत्नी के साथ खेत में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान राणाराम और अन्य लोग वहां पहुंचे। जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गया। आरोप है कि राणाराम और उसके साथियों ने मगाराम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक के बेटे बाबूलाल ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद के चलते उनके पिता ने लगभग एक माह पहले पुलिस को अपनी जान का खतरा बताते हुए शिकायत दी थी, लेकिन उस पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि यदि शिकायत पर कार्रवाई होती तो घटना टाली जा सकती थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर राणाराम, उसके बेटे वगताराम, खेताराम और बाबूलाल पुत्र शंकराराम सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई पूरी की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। प्रकरण की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़