कांकेर, 1 अगस्त।
जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत भानुप्रतापपुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को की गई।
संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान संबलपुर क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान संबलपुर निवासी रवि बघेल को कथित रूप से अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया।
पुलिस और आबकारी विभाग ने आरोपी के कब्जे से अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की।
इस संयुक्त अभियान में भानुप्रतापपुर एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज, आबकारी अधिकारी रानू मरकाम तथा पुलिस और आबकारी विभाग की टीम शामिल रही।
एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।






















