Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
01 Aug, 2026

भोपाल में ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन की तैयारियां तेज, कमिश्नर ने किया निरीक्षण

भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक होने वाले ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन से पहले कमिश्नर कर्मवीर शर्मा ने आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

भोपाल, 01 अगस्त।

राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक प्रस्तावित ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्री, प्रतिनिधिमंडल और कलाकारों के समूह भाग लेंगे।

शनिवार को भोपाल संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने आयोजन से जुड़े विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, अपर पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला सहित पुलिस, प्रशासन, संस्कृति, पर्यटन, जनसंपर्क, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने विमानतल पर अतिथियों के आगमन, स्वागत और परिवहन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा मिंटो हॉल में होने वाली बैठकों, रवीन्द्र भवन में प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा मानव संग्रहालय में अतिथियों के भ्रमण की तैयारियों की भी समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त को ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन के तहत मिंटो हॉल में तकनीकी समितियों की बैठक होगी। सायंकाल प्रतिनिधिमंडल इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का भ्रमण करेगा। 6 अगस्त को तकनीकी समितियों की बैठक फिर आयोजित होगी और शाम को रवीन्द्र भवन में ब्रिक्स कल्चरल फेस्टिवल के अंतर्गत सदस्य देशों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

7 अगस्त को ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों का भोपाल आगमन प्रस्तावित है। इसके बाद वे ट्राइबल म्यूजियम, वन विहार और राज्य संग्रहालय का भ्रमण करेंगे। शाम 5 से 7 बजे तक रवीन्द्र भवन में ब्रिक्स कल्चरल फेस्टिवल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

8 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक होगी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के सांची स्तूप भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़