Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
01 Aug, 2026

राजगढ़ में नाले किनारे मिला किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस

राजगढ़ जिले के ग्राम पनाली में खेत के पास नाले के किनारे किसान रामप्रसाद वर्मा का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजगढ़, 01 अगस्त।

राजगढ़ जिले के करनवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनाली में खेत के पास बने नाले के किनारे एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। देहात ब्यावरा थाना पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और जीरो पर मर्ग कायम कर मामला करनवास थाना पुलिस को भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम पनाली निवासी रामप्रसाद वर्मा (50) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार शाम भैंस चराने के लिए खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान उनका बेटा और चचेरा भाई खेत पहुंचे, जहां नाले के किनारे रामप्रसाद वर्मा अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। रामप्रसाद वर्मा खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे हैं, जिनमें एक इंदौर में रहता है, जबकि दो बेटे गांव में उनके साथ रहते हैं।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़