भोपाल, 01 अगस्त।
राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को विष्णु फास्ट फूड के सामने स्थित नहर से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान श्यामलाल हिरवे निवासी ईदगाह हिल्स, भोपाल के रूप में हुई। घटनास्थल पर मौजूद उनकी भतीजी ने शव की पहचान की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।






















