उज्जैन, 01 अगस्त।
उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र स्थित सदावल रोड के दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट और ब्लैकमेलिंग सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी आश्रम से चले गए और उनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद ज्ञानदास महाराज आश्रम में नहीं मिले। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमों ने तलाश शुरू कर दी है।
महाकाल थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।






















