भोपाल, 01 अगस्त।
राजधानी में आवासीय क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। सहायक यंत्री निशांत तिवारी के नेतृत्व में निगम अमले ने आवासीय परिसर में नियमों के विपरीत संचालित टैटू सेंटर 'आई लव टैटू (स्किन मशीन टैटू सेंटर)' को सील कर दिया।
नगर निगम की जांच में संबंधित केंद्र का संचालन आवासीय भवन में व्यावसायिक गतिविधि के रूप में किया जाना पाया गया। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए टीम ने परिसर को सील कर दिया।
कार्रवाई के दौरान पार्षद पति रामबाबू पाटीदार ने निगम अधिकारियों से तीखी नोकझोंक करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने कार्रवाई में व्यवधान डालने का भी प्रयास किया।
हालांकि, विरोध के बावजूद नगर निगम की टीम ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए टैटू सेंटर को सील करने की कार्रवाई पूरी कर दी।






















