Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
01 Aug, 2026

शिवांग कुमार बने टीम इंडिया के नेट बॉलर, श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

मुरादाबाद के चाइनामैन गेंदबाज शिवांग कुमार का भारतीय क्रिकेट टीम में नेट बॉलर के रूप में चयन हुआ है और वह श्रीलंका दौरे पर बल्लेबाजों को अभ्यास कराएंगे।

मुरादाबाद, 01 अगस्त।

मुरादाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित चंदन नगर निवासी चाइनामैन गेंदबाज शिवांग कुमार का चयन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बतौर नेट बॉलर किया गया है। वह आगामी श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से अभ्यास कराएंगे।

एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के कोच मिर्जा दानिश आलम ने शनिवार को बताया कि भारतीय टीम अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 15 अगस्त और दूसरा 23 अगस्त को आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि शिवांग कुमार मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23, रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे प्रमुख घरेलू टूर्नामेंटों में हिस्सा ले चुके हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।

शिवांग कुमार ने बताया कि वह तीन अगस्त को मुंबई पहुंचकर बीसीसीआई को अपनी रिपोर्ट देंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के साथ जुड़ना उनके लिए गर्व का क्षण है और वह इस अवसर का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेंगे।

कोच मिर्जा दानिश आलम के अनुसार, शिवांग कुमार लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार कर रहे हैं और उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि उन्हें यह अवसर मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में शिवांग भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी खेलते नजर आएंगे।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़